कोविड प्रोटोकॉल के तहत आयोजित होंगे 15 अगस्त के कार्यक्रम: अनिल भारद्धाज

--Advertisement--

Image

15 अगस्त की तैयारियों को लेकर एसडीएम की अध्यक्षता में बैठक आयोजित, कोविड प्रोटोकॉल के तहत आयोजित होंगे 15 अगस्त के कार्यक्रम: अनिल भारद्धाज

नूरपुर 29 जुलाई, देवांश राजपूत

उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन की तैयारियों को लेकर आज वीरवार को एसडीएम अनिल भारद्धाज की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई ।

उन्होंने बताया कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह सयुंक्त कार्यालय के प्रांगण में कोविड प्रोटोकॉल के तहत धूमधाम से मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि समारोह के दौरान पुलिस, गृह रक्षक, एनसीसी, स्काउट एंड गाइड द्वारा भव्य मार्च पास्ट प्रस्तुत किया जाएगा। इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये जायेंगे।

उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों से भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहने का आग्रह किया। भारद्धाज ने प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के चलते आम जनमानस से अपील की है कि वे नदी- नालों के पास न जाएं।

उन्होंने लोगों से मौसम की बेरुखी को देखते हुए विशेष सतर्कता व सावधानी बरतते हुए प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।

इस बैठक में तहसीलदार सुरभि नेगी, नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी आशा वर्मा, बीटीसी जीएसएस गर्ल्स स्कूल की प्रिंसिपल चंद्ररेखा शर्मा, ब्वायज स्कूल के प्रिंसिपल करनैल सिंह, खाद्य आपूर्ति निरीक्षक अजय कौंडल, राजकीय आर्य कॉलेज के अधीक्षक आशीष वशिष्ठ सहित पुलिस व अन्य विभागों के अधिकारी तथा स्कूलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...