कोविड उपयुक्त व्यवहार की अनुपालना सुनिश्चित बनाएं लोग, पात्र लोग अवश्य लगवाए बूस्टर डोज – उपायुक्त

--Advertisement--

Image

चंबा, 13 जुलाई – भूषण गुरुंग

उपायुक्त डीसी राणा ने कहा कि जिला चंबा में कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी एक चिंता का विषय है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि जिन लोगों में कोरोना संक्रमण के लक्षण पाए जा रहे हैं वे अपनी जांच अवश्य करवाएं।

उन्होंने कहा कि जो लोग गंभीर बीमारियों से ग्रसित हैं वे भी समय-समय पर अपनी स्वास्थ्य जांच करवाते रहें। उन्होंने लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि कोविड उपयुक्त व्यवहार की अनुपालना सुनिश्चित बनाएं।

घर से बाहर निकलते समय भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मास्क अवश्य पहनें और उचित दूरी बनाए रखें। हाथों को लगातार धोएं व सैनिटाइजर का भी प्रयोग करें।

उन्होंने यह भी कहा कि जो व्यक्ति संक्रमित पाया जाता है वे पृथकवास (आइसोलेट) रहे। उन्होंने कहा कि जो लोग अन्य बीमारियों से ग्रसित हैं वो भी सतर्क रहें।

उन्होंने कहा कि जिन पात्र लोगों ने अभी तक बूस्टर डोज नहीं लगवाई है वे बूस्टर डोज लगवाएं ताकि संक्रमण के प्रभाव को कम और संक्रमण को फैलने से भी रोका जा सकता है।

उन्होंने कहा कि इसी माह मिंजर मेला भी आयोजित होने जा रहा है जिसके दृष्टिगत भी मेले में मास्क पहने लोगों को ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी ।

उन्होंने उचित दूरी बनाए रखने आह्वान भी किया ताकि संक्रमण से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि मिंजर मेला के दौरान दुकानों में सैनिटाइजर की व्यवस्था भी रहेगी ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाया था घर

हिमखबर डेस्क नशीले पदार्थों के अवैध नेटवर्क के खिलाफ जीरो...

चालक की लापरवाही से बस से गिरी महिला, सिर में आई गंभीर चोट…PGI तक चला इलाज; अब दर्ज हुआ केस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर थाना पुलिस ने...

श्री श्री रविशंकर से मिले सुक्खू, प्राकृतिक खेती और बेसहारा गौवंश के संरक्षण पर हुई चर्चा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बेंगलुरु में...