कोलार में बस और कार की भयंकर टक्कर, गाड़ी के उड़ गए परखच्चे; तीन लोग घायल

--Advertisement--

कोलर में एसएसबी की बस व स्विफ्ट कार की टक्कर तीन घायल, गंभीर रूप से घायल कार चालक को पीजीआई चंडीगढ़ किया रैफर

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब कालाअंब एनएच 07 पर कोलार में बुधवार को एसएसबी की बस और स्विफ्ट कार की जोरदार टक्कर में तीन लोग घायल हो गए।

माजरा पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार एसएसबी की बस नंबर (यूपी32बीजी7802) शिमला जिला के रामपुर के सराहां में जवानों को छोड़ने छोड़कर वापिस उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जा रही थी कि कोलार के समीप एक कार से उसकी टक्कर हो गई।

कार नंबर (यूके07एफसी 8856) देहरादून से चंडीगढ़ की ओर जा रहे थे। कार चालक 32 वर्षीय जासिफ पुत्र एमए मलिक निवासी फ्लैट नंबर 203 टावर नंबर 6 सफामोली अपार्टमेंट जम्मू तथा उसके साथ उसकी बहन 33 वर्षीय मेहरीन और साक्षी शर्मा पत्नी अभिनव राणा सेक्टर 15 ए हिसार हरियाणा को भी छोटे लगी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कार सवार देहरादून के एक कॉलेज में प्रोफेसर बताई जा रहे हैं। घायलों को स्थानीय लोगों तथा 108 एंबुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया। जहां से गंभीर रूप से घायल जासिफ को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।

माजरा पुलिस थाना प्रभारी प्रताप परमार के बोल

हादसे की पुष्टि करते हुए माजरा पुलिस थाना प्रभारी प्रताप परमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बस तथा कार को जब्त कर लिया गया है। बस चालक को भी हिरासत में लिया गया है। मामला दर्ज कर आगामी छानबीन की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...