कोरोना संक्रमित के अंतिम संस्कार से सबने हाथ खींचे पीछे, ज्वालामुखी के एसडीएम और डीएसपी आए आगे

--Advertisement--

Image

ज्वालामुखी, गुरुदेव राणा

ज्वालामुखी उपमंडल में आज वार्ड नंबर एक में एक कोरोना संक्रमित महिला की मृत्यु होने के बाद कोई अंतिम संसकार को आगे नहीं आ रहा था। महिला का पूरा परिवार भी स्वयं संक्रमित होने की वजह से अंतिम संस्कार करने में असमर्थ था। प्रशासन तक यह सूचना पहुंचते ही एसडीएम ज्वालामुखी धनबीर ठाकुर एवं डीएसपी ज्वालामुखी तिलक राज ने स्वयं जाकर मोर्चा संभाला। एसडीएम और डीएसपी ने स्वयं महिला के घर जाकर मृत शरीर को अंतिम संसकार के लिए ले जाने की व्यवस्था की और अंतिम संस्कार में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मंदिर न्यास ज्वालामुखी द्वारा महिला के घर को पूर्ण रूप से सैनिटाइज किया गया। एसडीएम धनबीर ठाकुर ने कहा यह संकट की घड़ी आवश्य है। लेकिन समाज आपसी सहयोग बनाए रखे। उन्होंने कहा ऐसे समय में लोग पूर्ण सावाधानी बरतें और हिम्मत न हारें।

कोविड नियमों का पालन करते हुए एक-दूसरे के सहयोग और उत्साह बढ़ाने के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा यह समय भी निकल जाएगा,इसलिए लोगों को निराश एवं निरुत्साहित होने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा लोग कोविड नियमों का पालन पूरी निष्ठा से करें, प्रशासन सदैव उनके साथ खड़ा रहेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...