कोरोना संकट से निपटने में सेवा भाव कम और राजनैतिक मनसा ज्यादा दिख रही : कुलदीप सिंह चम्बयाल

--Advertisement--

Image

धर्मपुर, नरेश कुमार

यहां जारी एक प्रैस विज्ञप्ति  में धर्मपुर पूर्व पंचायत समिति अध्यक्ष कुलदीप सिंह चम्बयाल व जिला परिषद प्रत्याशी ग्रयोह वार्ड ने कहा कि सरकार की धोषणायें और फैसले वर्तमान समय में भी संकट से बाहर निकलने के लिए सेवा भाव कम और राजनैतिक रणनीति  ज्यादा लग रही हैं ये बात हवा में नहीं ब्लकि आये दिन  कोरोना से लड़ाई लड़ने के लिए जो सामग्री भाजपा मण्डल धर्मपूर द्वारा वितरित की जा रही है जो सांसद महोदय ने दी है एक तो उसको सरकारी ऐजंसी के द्वारा दिया जाना चाहिए था दुसरा 30,40 भाजपा कार्यकर्ता इकट्ठे कर नियमों की धज्जियाँ उड़ाने से जग जाहिर हो रहा है सेवा भाव कम राजनीतिक मनसा ज्यादा दिख रही है।
कुलदीप सिंह चम्बयाल ने कहा कि इस दौरे में ज्यादातर जनता अपना काम धन्धा छोड़ कर सरकार के दिशानिर्देशों की पालना अन्दर ही अन्दर घुट घुट कर कर रहे हैं रोजमर्रा की आवश्यकता पूरी करने के लिए भी जनता को परेशानी हो रही है, रोजीरोटी, बीजली, पानी इत्यादि के बिलों का भुगतान करना मुश्किल हो रहा है क्योंकि काम धन्धे ठप हैं ।
कुलदीप सिंह चम्बयाल ने कहा कि सरकार और सरकार के  मन्त्री महोदय, भाजपा के कुछ खास लोग खुद बार बार कोविड एस.ओ.पी. की धज्जियां उड़ा रहे हैं ऐसा ही पिछले कल धर्मपूर विधानसभा क्षेत्र में टिहरा हस्पताल में किटों को बांटती बार भी देखने को मिला और फोटोज सूट कोरोना काल में हास्यास्पद है और चुनावों की तयारी का हिस्सा भी । ये कार्य नियमों के अनुसार भी हो सकते हैं।
कुलदीप सिंह चम्बयाल ने कहा कि जो सरकार अपने कुनबे से कोविड नियमों का पालन नहीं करवा सकती वो जनता की क्या हिफाजत करेगी सरकार पूरी तरह से फेल है और भविष्य में परिणाम सामने होंगे।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...