कोरोना को मात देने में जिला बिलासपुर अग्रिण जिलों में शामिल,कोविड टीकाकरण की पहली डोज का शतप्रतिशत लक्ष्य हासिल

--Advertisement--

Image

बिलासपुर- सुभाष चन्देल 

उपायुक्त पंकज राय ने बताया कि कोविड टीकाकरण के तहत पहली डोज लगाने में सायं 31 अगस्त तक शतप्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया। इस लक्ष्य को हासिल करने के साथ ही जिला बिलासपुर अग्रिणी जिलों में शामिल हो गया है।
उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए लगभग दो माह तक आगंनवाड़ी और आशा वर्करों द्वारा डोर-टू-डोर कोविड टीकाकरण न लगाने वाले व्यक्तियों का सर्वे किया गया जिसमें 8 हजार 965 लोगों को चिन्ह्ति किया गया।

स्वास्थ्य विभाग की फ्रंट लाईन वर्करों की टीमों ने चिन्ह्ति कोविड टीकाकरण सैंटरों के अतिरिक्त घर-घर जाकर टीकाकरण किया। उन्होंने बताया कि इन सभी कार्यों की समीक्षा बैठक प्रतिदिन 4 बजे की जा रही है जिसमें स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, सम्बन्धित अधिकारियों के अलावा वीडियो काॅन्फ्रेसिंग के माध्यम से सभी एसडीएम भी शामिल हो रहे है।

पंकज राय ने कहा कि इसके बावजूद भी किन्ही कारणवश या दूसरे राज्यों से आए किसी भी व्यक्ति को कोविड की पहली डोज न लगी हो तो वे व्यक्ति 4 सितम्बर तक आपदा प्रबंधन के टोल फ्री नम्बर 1077 पर काॅल कर स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा घर पर ही अपना कोविड टीकाकरण करवा सकते है क्योंकि ये टीकाकरण रोधी टीमें घर-घर जा रही है।

उन्होंने बताया कि इस नम्बर पर किसी भी समय काॅल कर इस सुविधा का लाभ लिया जा सकता है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि जिस भी व्यक्ति को कोविड टीकाकरण की पहली डोज नहीं लगी है वे टाॅल फ्री नम्बर पर काॅल कर टीकाकरण लगवाएं ताकि जिला को कोविड मुक्त करने में हम एक कदम ओर आगे बढ़ सके। उन्होंने बताया कि संक्रमण से बचने के लिए आपके और आपके परिवार के लिए कोविड टीकाकरण अति आवश्यक है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में गर्दन पर गंडासा रखकर ठेके पर हुई लूट की वारदात, ग्राहक बनकर आए थे लुटेरे

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में दिन प्रतिदिन अपराध का आंकड़ा...

कर्मचारियों के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी, बैकडेट से होंगे रेगुलर, आदेश जारी

हिमखबर डेस्क स्कूल शिक्षा विभाग में दो वर्ष का कार्यकाल पूरा...

शराब के नशे में व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम, टांडा अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिले के बैजनाथ थाना क्षेत्र से एक...