कोरोना कर्फ्यू के बीच तय समय सीमा में खरीदारी के लिए निकले लोग, 11 बजते ही बाजार से छंट गई भीड़

--Advertisement--

Image

धर्मशाला,राजीव जस्वाल

प्रदेश में कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए सोमवार से सरकार ने कुछ सख्त पाबंदियां लगाई हैं। जिसके तहत आवश्यक वस्‍तुओं की दुकानों को निर्धारित समय अवधि आठ से 11 बजे खोलने का समय दिया गया। इस दौरान लोगों ने सुबह आठ बजे से ही बाजारो‌ं का रुख करना शुरू कर दिया।

योल बाजार, पीरु चौक, नरवाना, सिद्धबाड़ी, टंग नरवाना के बाजारों में करियाना और सब्जी की दुकानों मे‌ काफी भीड़ उमड़ी। लेकिन कुछेक दुकानों में नियमों की पालना करते नहीं दिखे लोग। 11बजे के बाद फिर बाजार से भीड़ एकदम से छंट गई।

इस दौरान योल पुलिस ने बाजार में फ्लैग मार्च किया। पुलिस चौकी प्रभारी करतार सिंह पखरेटिया ने बताया हर दुकान में जाकर दुकानदारों और ग्राहकों को सरकार ओर प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार नियमों की पालना करने के लिए प्रेरित किया।

बाजार में बिना मास्क में बेवजह न घूमे, कौताही करने वालो पर कार्रवाई की जाएगी। मिनी लॉकडाउन के पहले दिन गश्त के दौरान लोगों को नियमों की पालना करने के लिए जागरूक किया गया, ताकि कोरोना संक्रमण के बढ़ते चेन को तोड़ा जा सके।

वहीं, व्यापार मंडल योल‌ के अध्यक्ष इंद्रजीत सेठी तथा व्यापार मंडल सिद्धबाड़ी के प्रधान‌ और बाघनी पंचायत के प्रधान सुरेश धीमान ने बताया दुकानदारों ओर लोगों का प्रशासन को पूरा सहयोग मिल रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...