कोटला: भटोली के शख्स से पकड़ा 6.93 ग्राम चिट्टा

--Advertisement--

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की घर में दबिश।

कोटला – व्युरो

विधानसभा क्षेत्र ज्वाली नशा माफिया का गढ़ बन गया है। आए दिन यहां चिट्टा पकड़ा जा रहा है। एक सप्ताह में ही जवाली में चिट्टा पकडऩे का तीसरा मामला उजागर हुआ है।

प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस थाना ज्वाली के तहत प्रभारी पुलिस चौकी कोटला द्वारा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर देर शाम मुकद्दर उर्फ अर्जुन, पुत्र रवि दास, निवासी भटोली, डा सोलदा, तह ज्वाली, जिला कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश के घर पर दबिश देकर तलाशी के दौरान 6.93 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है। इस सम्बंध में मुकद्दर उर्फ अर्जुन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि पुलिस ने मुकद्दर उर्फ अर्जुन के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। तथा मुकद्दर उर्फ अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया है उन्होंने बताया कि आगामी करिवाई अमल में लाई जा रही है। उन्होंने बताया कि नशा माफिया को बख्शा नहीं जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...