कोटला गांव में मकान पर गिरी आसमानी बिजली, परिवार को लाखों का नुक्सान

--Advertisement--

जिला के तहत कोटला गांव में एक व्यक्ति के मकान पर आसमानी बिजली गिरी, जिससे परिवार को लाखों रुपए का नुक्सान हुआ है।

चम्बा – भूषण गुरुंग

चम्बा जिला के तहत कोटला गांव में एक व्यक्ति के मकान पर आसमानी बिजली गिरी, जिससे परिवार को लाखों रुपए का नुक्सान हुआ है।

जानकारी के अनुसार उपमंडल की पंचायत सलूणी के गांव कोटला में पुन्नू पुत्र बर्फी राम के मिट्टी नुमा मकान पर आसमानी बिजली गिरने से मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। राहत की बात यह है उस समय घर में कोई सदस्य मौजूद नहीं था।

प्रभावित के मकान के साथ तीन-चार लोगों के मकान की वायरिंग भी जल गई। इसके साथ ही वहां नजदीक काम कर रही महिला भी बेसुध हो गई, जिसका प्राथमिक उपचार किया गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पंचायत प्रधान मान सिंह को दी।

प्रधान मान सिंह के बोल

प्रधान मान सिंह ने बताया कि पुन्नू राम गरीब परिवार से संबंध रखता है और नए सिरे से मकान बनाने में असमर्थ है। उन्होंने प्रशासन से प्रभावित के लिए फौरी राहत राशि की मांग की है ताकि प्रभावित व्यक्ति मकान का निर्माण कर सके।

नायब तहसीलदार सलूणी करतार चंद के बोल

नायब तहसीलदार सलूणी करतार चंद ने कहा कि सूचना मिलते ही क्षेत्र के पटवारी को मौके का जायजा लेकर रिपोर्ट कार्यालय में शीघ्र भेजने के निर्देश जारी किए हैं। रिपोर्ट के आधार पर नियम के तहत प्रभावित व्यक्ति की हरसंभव सहायता की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...