कोटखाई के युवक ने चोरी किए थे 31 iPhone, गिरेबान तक खाकी

--Advertisement--

सोलन – रजनीश ठाकुर 

हिमाचल की सोलन पुलिस ने लाखों रुपये के मोबाइल चोरी की वारदात को 12 घंटे में क्रैक करने में शानदार सफलता हासिल की है।

बुधवार को सिटी चौकी को सूचना मिली कि शुभम बंसल की मोबाइल दुकान से 38 मोबाइल फोन चोरी हुए है। इसमें 31 फ़ोन iPhone के थे।

चोरी किये गए मोबाइल्स की कीमत 8 लाख 50 हजार रुपये है आंकी गई थी। पुलिस ने तुरंत ही मुकदमा दर्ज कर आरोपी को तलाश के लिये 10 सदस्यों की टीम का गठन किया।

12 घंटे के अंदर आरोपी 21 वर्षीय हिमांशु उर्फ मोंटी पुत्र यशपाल निवासी गांव व डा. ग्रावग (कोटखाई) को न्यू बस स्टैंड के समीप से पकड़ा। तलाशी के दौरान आरोपी से चोरी किए गए 38 मोबाइल फोन बरामद कर लिये गये हैं।

वीरवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बिजली उपभोक्ताओं पर नया बोझ, बिलों में 33.8 पैसे प्रति यूनिट फ्यूल चार्ज लागू

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग शुल्क और उपकर चुका...

देवस्थल पराशर बना पार्टी स्पॉट, मंदिर के पास शराब की बोतलों के ढेर

हिमाचल के प्रसिद्घ पर्यटन स्थल पराशर में सरनाहुली पर्व...