कॉलेज से घर लौट रही छात्रा को युवक ने जड़ दिए थप्पड़

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

कॉलेज से छुट्टी के बाद घर लौट रही छात्रा को एक युवक ने थप्पड़ जड़ दिए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक नशे में था। इसके बाद मौके पर जुटे लोगों ने आरोपी युवक की जमकर पिटाई कर दी।

साथ ही इस घटना की सूचना बनीखेत पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक ने छात्रा से पैर छूकर माफी मांग ली और दोबारा ऐसा न करने की बात कही। लिखित माफीनाम लेने के बाद युवक को छोड़ दिया गया। साथ ही उसे ऐसा दोबारा न करने की नसीहत दी गई।

जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर बाद छात्र-छात्राएं रोजाना की तरह कॉलेज से छुट्टी कर घर जा रही थीं। अचानक एक स्थानीय ने छात्रा का रास्ता रोक लिया और छात्रा को थप्पड़ जड़ दिए। इससे छात्र रोड पर ही गिर गई और युवक वहां से भाग गया।

मौके पर मौजूद लोगों ने युवक को पकड़कर उसकी खूब पिटाई की। स्थानीय पुलिस को भी मौके पर बुलाया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को सबक सिखाया तथा माफी भी मंगवाई तथा भविष्य में ऐसा कृतज्ञ न करने की हिदायत भी दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रार्थना सभा में छात्रा और छात्र को थप्पड़ मारने का आरोप, सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य पर केस दर्ज

हिमखबर डेस्क शिमला जिले के एक सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय...

कसौली में सात फेरों का खौफनाक अंत, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर मार डाला पति, शव झाडिय़ों में फेंका

हिमखबर डेस्क सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र में रिश्तों...

हिमाचल में एक और छात्र ने की आत्महत्या, मानसिक और शारीरिक प्रताडऩा से टूट गया नौवीं का स्टूडेंट

हिमखबर डेस्क खुंडिया थाना क्षेत्र के गांव ठम्बा के 14 वर्षीय...