कैप्टन विक्रम बत्रा के पिता के कर कमलों द्वारा सम्मानित हुए जगजीत आज़ाद

--Advertisement--

Image

बैजनाथ – बर्फू 

आज बचत भवन बैजनाथ में कैप्टन विक्रम बत्रा का शहीदी दिवस मनाया गया। इसका आयोजन समाजसेवी संस्था समर्पण द्वारा करवाया गया।

समाजसेवा के विभिन्न क्षेत्रों की पूरे हिमाचल प्रदेश की विभूतियों को इस अवसर पर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर शहीद बिक्रम बत्रा के पिता मुख्य अतिथि के रूप में पधारे।

शिक्षा, साहित्य और समाजसेवा के क्षेत्र में बेहतरीन योगदान के लिए भटियात ज़िला चंबा के जगजीत आज़ाद को सम्मानित किया गया।

जगजीत आज़ाद ने इस अवसर को ऐतिहासिक बताया क्योंकि शहीद बिक्रम बत्रा के पिता के कर कमलों द्वारा सम्मानित होना एक गर्व का विषय है।

जगजीत आज़ाद वर्तमान में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नगाली ज़िला चंबा में बतौर प्रधानाचार्य सेवाएं दे रहे हैं।

शिक्षा के क्षेत्र में पिछले 25 साल से अपनी सेवाएं दे रहे आज़ाद एक अच्छे साहित्यकार हैं।

समाजसेवी संस्था आवाज़ के माध्यम से समाज सेवा के लिए पिछले कई वर्षों से समर्पित हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...