कैंसर से परेशान महिला ने चाकू से काटी नस, मौत

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर

शिमला के कैंसर अस्पताल में आत्महत्या का एक मामला सामने आया है। मंडी से शिमला आई एक महिला मरीज ने रात के अंधेरे में चाकू से अपने हाथ की नस काट ली। महिला ब्रेस्ट कैंसर से परेशान थी और कैंसर भी आखिरी स्टेज में था। हालांकि वह दवाओं को सपोर्ट कर रही थी और व्यवहार से भी नहीं लग रहा था कि वह डिप्रेशन में थी।

महिला ने बेड के साथ ही फल काटने के लिए रखे गए चाकू से रात के अंधेरे में अपने एक बाजू की नस काट ली। यह सब इतने चुपचाप हुआ कि आसपास के मरीजों को भी पता नहीं लगा। सुबह तक ज्यादा ब्लीडिंग होने के कारण महिला की मौत हो गई।

कैंसर अस्पताल के विभागाध्यक्ष डॉ मनीष गुप्ता ने बताया कि सुमित्रा देवी 36 साल मंडी जिले के सुंदरनगर से कैंसर अस्पताल में इलाज के लिए आए थी। जांच में कैंसर निकला था, लेकिन महिला का व्यवहार ऐसा नहीं था कि वह डिप्रेशन में थी। पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाया और इसे परिजनों को सौंप दिया है। कैंसर हॉस्पिटल में यह अपनी तरह का पहला मामला है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाया था घर

हिमखबर डेस्क नशीले पदार्थों के अवैध नेटवर्क के खिलाफ जीरो...

चालक की लापरवाही से बस से गिरी महिला, सिर में आई गंभीर चोट…PGI तक चला इलाज; अब दर्ज हुआ केस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर थाना पुलिस ने...

श्री श्री रविशंकर से मिले सुक्खू, प्राकृतिक खेती और बेसहारा गौवंश के संरक्षण पर हुई चर्चा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बेंगलुरु में...