--Advertisement--

शाहपुर- नितिश पठानियां

----Advertisement----

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शाहपुर अपने सभी अग्रिम संगठनों सहित दिनांक 12 /02 /2022 शनिवार सुबह 11:00 बजे ‘मुनीश मंगलम पैलेस’ पलवाला (दुरगेला) ईट -भट्टा के समीप विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के एकमात्र स्थानीय कांग्रेसी युवा नेता महासचिव हिमाचल प्रदेश कांग्रेस व 2022 में शाहपुर क्षेत्र से आप सब के सहयोग व लोगों की आवाज से होने वाले कांग्रेसी विधायक आदरणीय केवल सिंह पठानिया का जन्मदिन मनाया।

जन्मदिन के शुभ अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शाहपुर ने एक ‘रक्तदान शिविर’ का आयोजन भी किया। जिसमे स्थानीय कांग्रेस नेता केवल सिंह पठानिया ने खुद भी अपना रक्त दान किया। जन्मदिन पूजन के पश्चात केवल सिंह पठानिया की माता विद्या देवी, धर्म पत्नी सुनंदा पठानिया, बेटी हर्षिका पठानिया एव ब्लॉक् कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारियो एव कार्यकर्ताओं सहित केक काटा ओर आये हुए सभी मेहमानो ने कांगड़ी धाम को खा कर आनंद लिया।
हजारों कांग्रेस समर्थकों का बधाई देने का तांता लगा रहा ।

प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने अपने कांग्रेस समर्थकों का तहदिल से धन्यवाद करते हुए कहा कि आज जो शाहपुर ब्लॉक् कांग्रेस कमेटी शाहपुर एव शाहपुर बासियों ने मेरे जन्मदिन के अबसर पर कार्यक्रम करके मेरे कंधों पर बहुत बड़ी जिमेदारी सौंपी है। उसको में आने बाले समय मे ईमानदारी और लग्न के साथ निभाउंगा।

पठानिया ने कहा कि आज जन्मदिन के अबसर पर मैं प्रतिज्ञा लेता हूं कि शाहपुर विधान सभा क्षेत्र को आदर्श विधान सभा क्षेत्र बनाना, युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए उद्योग खोलना, ITI शाहपुर को नेशनल संस्थान बनाना ,बिधानसभा शाहपुर के धारकांडी क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से आगे बढ़ाना, रोप वे गुना माता गतली से करेरी तक बनाना। बोह से ख़बरू वाटर फाल को सौंदर्य करन करना।

सल्ली-चंद्रेला-करेरी डल लेक- नोहली मार्ग को चौड़ा करना । बिधानसभा शाहपुर क्षेत्र में हेलीपेड लग व जम्मू – वोह के लिए बनाना। पथ परिवहन का सब डिपो द्रमन में बनाना। चंगर क्षेत्र में सुखा-हार अल योजना को सम्पूर्ण करवाना। कृषि विभाग का कलेक्शन सेंटर का बिस्तारीकरन करना।

बिधानसभा क्षेत्र शाहपुर के ऐतिहासिक मंदिरों तल माता, मध्याल, तत्वानी, गुना माता सिद्ध बाबा के भवनों ओर सौंदर्य कर्ण करना। परगोड़, खबरु महादेव ई०सी०एच०सी०एस०डी०कैंटीन ओर सैनिक रेस्ट हाउस के भवनों को बनाना। युवाओं के लिए खेल कूद के लिए बिधानसभा क्षेत्र में स्टेडियम तैयार करना और पुरानी पेंशन की बहाली के लिए काम करूंगा।

इस अबसर पर समस्त शाहपुर ब्लॉक् कांग्रेस कमेटी एव कांग्रेस के सभी अग्रिम सगठनों के पदाधिकारियों एव कांग्रेस कार्यकर्ताओं और शाहपुर की सम्मानीय जनता मौजूद रही।

--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here