केंद्रीय विद्यालय पठानकोट ने 1 मिनट में 2100 पौधे लगाकर किया ऐतिहासिक रिकॉर्ड दर्ज

--Advertisement--

Image

पठानकोट – भूपेंद्र सिंह राजू

केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1 वायुसेना स्थल पठानकोट में श्री पी. एल. मीणा प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय क्रमाकं- 1वायुसेना स्थल पठानकोट की अगुवाई में वनमहोत्सव पौधारोपण का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया I

विद्यालय के लगभग दो हजार विद्यार्थियों और 100 शिक्षकों व अभिभावकों के सहयोग से आम, संतरा ,चमेली ,गेंदा, जामुन , सदाबहार, गुलाब, हिबिस्कस,अमरुद और नीम जैसे विभिन्न प्रकार के फूलदार, फलदार, छायादार, औषधिए वसजावटी पौधे लगाये गयेI

पौधरोपण से पूर्व विद्यार्थियों शिक्षकों व अभिभावकों ने हाथ में पौधे ले कर मानव श्रृंखला के रूप में भारत का विशाल नक्शा बनाया जो विशेष आकर्षण का केंद्र रहा I तत्पश्चात विद्यालय के विद्यार्थियों के द्वारा सभी 2100 पौधे एक मिनट में एक साथ लगा कर एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड दर्ज किया गया I जो कि न केवल विद्यालय के लिए वल्कि पुरे पठानकोट जिले के लिए एक मिसाल बना

उक्त पौधों को लगाने के लिए सुश्री सुनैना शर्मा (सी. सी. ए. प्रभारी) ने विस्तृत योजना के तहत पहले से ही गड्डे खुदवाकर सुव्यवस्थित तरीके से कक्षा अध्यापकों की अगुवाई में लाउडस्पीकर के माध्यम से सभी को मार्गदर्शित कर पौधरोपण को सुव्यवस्थित तरीके से अमलीजामा पहनाया गया I

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...