केंद्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी को कांग्रेसियों द्वारा काले झंडे दिखाए जाने की घटना की प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट दीपक अवस्थी ने कड़े शब्दों में निंदा

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां

रामपुर में केंद्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी को कांग्रेसियों द्वारा काले झंडे दिखाए जाने की घटना की प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट दीपक अवस्थी ने कड़े शब्दों में निंदा की है ।

उन्होंने कहा कि ये कृत्य कांग्रेसियों की ओछी मानसिकता को दिखाता है । भारत सरकार की सम्मानीय महिला मंत्री जी के देवभूमि हिमाचल में आगमन पर कांग्रेस की ऐसी हरकतें सहन नहीं की जायेंगी ।उन्होंने कहा कि प्रदेश की ऐसी संस्कृति नहीं रही है यहां पर तो अतिथि देवो भव: की परम्परा रही है ।

विपक्ष के लोग यहाँ ऐसी संकीर्ण मानसिकता का परिचय देकर क्या साबित करना चाहते हैं ।कांग्रेस यहाँ की भोली-भाली जनता को उकसाने का काम कर रही है । जिसे कतई सहन नहीं किया जाएगा । जहां एक ओर देश माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में तथा प्रदेश सम्मानीय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में निरन्तर प्रगति की ओर अग्रसर हो रहा है।

वहीं पर प्रदेश में कांग्रेस के लोग ऐसे घटिया हथकंडे अपना कर देवभूमि को बदनाम कर रहे हैं । आज की इस घटना की हम कड़े शब्दों में निंदा करते हैं । हमारा सरकार से भी निवेदन रहेगा कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त करवाई अमल में लाई जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृति न हो ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...