केंद्रिय संस्कृत विश्वविद्यालय परागपुर में “योगविद्या” पर विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन

--Advertisement--

Image

परागपुर – आशीष कुमार

केंद्रिय संस्कृत विश्वविद्यालय के परागपुर(बलाहर) स्थित वेद व्यास परिसर में “योगविद्या” विषय पर विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्यवक्ता योग भारती हिमाचल के संस्थापक श्रीनिवास मूर्ति इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता वेद व्यास परिसर के निदेशक प्रो मदन मोहन पाठक ने की व संरक्षक के तौर पर केंद्रिय संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली के वाईस चांसलर श्री निवासवरखेड़ी ऑनलाइन माध्यम से इस कार्यक्रम के साथ जुड़े।

आगामी 21 जून को होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में वेद व्यास परिसर में 10 दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया जा रहा हर। इसी उपलक्ष्य में बुधवार को भी योग विद्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

अपने व्याख्यान में श्रीनिवास मूर्ति ने कहा कि सिर्फ हिंदू धर्म ही है जो युगों युगों से है अन्य धर्म तो हजार और दो हजार वर्षों से अधिक समय से नहीं हैं।योग का महत्व बताते हुए श्रीनिवास मूर्ति ने कहा कि शरीर के कण कण को जगाने के लिए योग है।उन्होंने कहा कि शरीर की आंतरिक शक्ति को जगाना ही योग है।

इस अवसर पर वेद व्यास परिसर बलाहर के समस्त शिक्षक व छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...