कृषि मंत्री ने एसएसबी जवान के निधन पर जताया शोक

--Advertisement--

कृषि मंत्री ने एसएसबी जवान के निधन पर जताया शोक

ज्वाली – अनिल छांगू 

कृषि व पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने सीमा सुरक्षा बल ट्रेनिंग सेंटर सपड़ी (ज्वालामुखी) में इंस्पेक्टर पद पर तैनात संतोख सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

संतोख सिंह ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की जांगल पंचायत के ठारू गाँव के रहने वाले थे। उनकी बीते कल 45 मील के पास एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। उनका अंतिम संस्कार आज उनके पैतृक गांव में किया गया।

कृषि मंत्री उनकी अंत्येष्टि में शामिल हुए। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...