कुल्लू में भारी बारिश, अटल टनल के बाहर बना तालाब, लाहुल घाटी में बढ़ा भूस्खलन का खतरा

--Advertisement--

Image

कुल्लू – आदित्य

जिला कुल्लू में बीती रात से ही भारी बारिश का दौर लगातार जारी है, वहीं जिला कुल्लू के पर्यटन नगरी मनाली की अटल टनल के बाहर भी भारी बारिश के चलते तालाब बन गया। हालांकि यहां से वाहनों को गुजरने में कोई परेशानी पेश नहीं आई, लेकिन इसका वीडियो सोशल मीडिया में भी जमकर वायरल हो रहा है।

अटल टनल रोहतांग दुनिया के सबसे ऊंचे स्थानों पर बनी टनल के नामों में शामिल है और यहां पर भी इस टनल के निर्माण में सेरी नाला के कारण भी काफी परेशानियां भी पेश आई थी।

अब बीती रात के समय हुई भारी बारिश से टनल के बाहर नाले के पानी से तालाब बन गया और टनल के भीतर भी पानी घुस गया। हालांकि यह पानी थोड़ी देर में ही बाहर निकल गया और यहां से वाहनों की आवाजाही लगातार है।

एसपी लाहुल-स्पीति मानव वर्मा ने बताया कि घाटी में बारिश का दौर जारी है और जगह-जगह भूस्खलन की आशंका बनी हुई है। उन्होंने बताया कि बीते दिन भी तिंदी-किलाड़ सडक़ पर भूस्खलन हुआ था, लेकिन अब उसे खोल दिया गया और यहां से वाहनों की आवाजाही जारी है।

उन्होंने लोगों व पर्यटकों से आग्रह किया कि वे मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए ही लाहुल घाटी का रुख करे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...