आईजीएमसी में सोलन के बुजुर्ग का सफल आपरेशन, पेट से निकाला 14.5 किलो का ट्यूमर

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

प्रदेश में पहली मर्तबा आईजीएमसी में 14.5 किलो का ट्यूमर निकाला गया है। अब तक की सबसे बड़ी कैंसर की जटिल सर्जरी आईजीएमसी के कैंसर सर्जन डा. रशपाल सिंह व डा. पुनीत महाजन की टीम ने करके दिखाई है।

सोलन के 76 वर्षीय बुजुर्ग मरीज पेट में अत्यधिक सूजन के साथ आईजीएमसी में उपचाराधीन हुए थे। पिछले तीन वर्षों से आईजीएमसी में सेवाएं दे रहे कैंसर सर्जन डा. रशपाल सिंह ने मरीज का मूल्यांकन किया। मरीज लाइपोसार्कोमा से ग्रसित था, जिसमें शरीर की चर्बी कैंसर में बदल जाती है।

डा. रशपाल सिंह द्वारा गहनता से अध्ययन करने के बाद मरीज को सर्जरी के लिए रखा गया, क्योंकि इस बीमारी पर कैनियोथैरेपी और रेडिएशनथैरेपी दोनों ही बेअसर थीं।

मरीज की उम्र, ट्यूमर का साइज और सीमित सुविधाओं को देखते हुए यह सर्जरी जटिल और अत्यधिक जोखिम भरी थी, क्योंकि इस तरह का ट्यूमर निकालते समय मरीज की सर्जरी के समय जान भी जा सकती थी।

कैंसर सर्जन डा. रशपाल सिंह, जनरल सर्जन डा. पुनीत महाजन, डा. मुकेश, डा. विजय (सीनियर रेजीडेंट) एवं डा. रमेश (एनेस्थिसिया) की टीम ने इस सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

सर्जरी के दौरान मरीज के पेट से 14.5 किलोग्राम का ट्यूमर निकाला गया, जो 32 बाई 28 सेंटीमीटर के आकार का था और बाईं किडनी व बड़ी आंत को जकड़े हुए था।

छह से सात घंटे तक चली सर्जरी के बाद मरीज अब स्वस्थ है और खुश है तथा उसे डिस्चार्ज भी कर दिया गया है।

आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्साधीक्षक डा. जनकराज ने बताया कि इस तरह की सर्जरी हिमाचल में पहली बार हुई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...