कुल्लू में दो नाबालिग लड़कियां लापता, स्वजन ने लगाए बहला-फुसलाकर भगाने के आरोप

--Advertisement--

Image

कुल्लू – आदित्य

कुल्लू जिले से दो नाबालिग लड़कियों को बहला फुसलाकर भगाने का स्वजन ने आरोप लगाया है। पुलिस ने स्वजन की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है। पहले मामले में पुलिस थाना भुंतर को शिकायत मिली है।

गाजियाबाद के व्यक्ति ने शिकायत दी है कि वह किराये के मकान में रहता है और उसकी 16 वर्षीय बेटी क्वार्टर से पड़ोस में गई थी, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी। पिता ने शक जताया है कि मोहित नाम का युवक बेटी को बहला-फुसला कर भगा ले गया है।

वहीं, दूसरे मामले में कुल्लू के राइसन क्षेत्र में स्वजन ने पुलिस थाना कुल्लू में शिकायत दी है कि उनकी 17 वर्षीय बेटी घर से बिना बताए कहीं चली गई है। स्वजन ने अपने स्तर पर बेटी की आस-पड़ोस व रिश्तेदारी में छानबीन की तो कहीं पर भी पता नहीं लग पाया। स्वजन का आरोप है कि उसे कोई बहला-फुसलाकर ले गया है।

क्या कहते हैं अधिकारी

उधर, कुल्लू और भुंतर पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन करनी आरंभ कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...