कुल्लूः बंजार के तरगाली में अचानक चली गोली से निकले छर्रे से महिला घायल

--Advertisement--

Image

कुल्लू – आदित्य

जिला के बंजार उपमंडल मुख्यालय के साथ लगते गांव तरगाली में अचानक गोली चलने से छत पर धूप सेंक रही महिला घायल हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार गोली से निकले छर्रे छत पर धूप सेंक रही महिला के शरीर में लगे हैं। जिससे वह घायल हो गई, उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

प्रारंभिक जांच के मुताबिक गोली घायल महिला के रिश्तेदार के घर से चली है, लेकिन बताया जा रहा है कि गोली गलती से चली है। महिला अपने मायके मेें धार्मिक अनुष्ठान में हिस्सा लेने तरगाली आई थी। सुबह वह अपने मायके में छत पर बैठी धूप सेंक रही थी। इस दौरान उसके साथ भाई सुरेन्द्र संधू व भतीजा नवीन संधू भी थे।

घायल महिला ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसी समय अचानक एक धमाके की आवाज सुनाई दी और उसे एकदम ऐसा लगा कि उसकी दाहिनी बाजू व टांगें सुन्न हो रही हैं।

उसने भाई व भतीजा को इस बारे में बताया और अचानक उसके शरीर के कुछ हिस्सों से अचानक खून बहने लगा। पूछताछ में पता चला कि किसी व्यक्ति ने फायरिंग की है, जिसके छर्रे आकर अंजना के शरीर में लगे हैं। महिला की पहचान 45 वर्षीय अंजना नेगी पत्नी दीप नेगी गांव खाइण जिला कुल्लू के तौर पर हुई है।

घटना की सूचना मलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। एसपी गुरदेव शर्मा ने बताया कि फिलहाल यह मामला एक दुर्घटना वश गोली चलने का लग रहा है। लेकिन पुलिस मामले की जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...