कुलदीप सिंह राठौर ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर प्रदेश में जनमत का अपमान और जनादेश के हरण करने का आरोप लगाया.

--Advertisement--

Image

शिमला,31जनवरी, जसपाल ठाकुर

कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर प्रदेश में जनमत का अपमान और जनादेश के हरण करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा प्रदेश में बीडीसी व जिला परिषद में जोड़तोड़ कर उन लोगों को प्रलोभन देकर अपने पक्ष का दावा कर रहें है।

राठौर ने मुख्यमंत्री के उस दावे पर जिसमें उन्होंने कहा है कि अगर कांग्रेस के पास बहुमत है तो वह बनाए पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि भाजपा प्रदेश में जनादेश की चोरी कर रही है।उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोग यह सबकुछ देख रहे है।

राठौर ने कहा कि मुख्यमंत्री के गृह जिला मंडी में भाजपा हारी है।उन्होंने जोड़तोड़ कर वहां एक निर्दलीय को प्रलोभन देकर अध्यक्ष पद पर विठाया है।उन्होंने कहा कि बीडीसी व जिला परिषद में जीत कर आये कांग्रेस के लोगों को डराया व धमकाया जा रहा है।सत्ता का दुरुपयोग कर अधिकारियों के द्वारा दवाब बनाया जा रहा है।

राठौर ने मुख्यमंत्री से फिर अपनी मांग दोहराई है कि वह अपनी उस सूची को जारी करें जो उन्होंने आधिकारिक तौर पर अपने समर्थित लोगों की जारी की थी।उन्होंने कहा कि वह शुरू से ही इस सूची को जारी करने की मांग कर रहें है पर भाजपा इसे जारी नह कर रही है।

राठौर ने उन लोगों को भी चेताया है जो सत्ता के प्रलोभन में भाजपा के साथ जा रहें है।उन्होंने कहा कि वह भाजपा को हराकर जीते है इसलिए उन्हें किसी भी कीमत पर भाजपा का साथ नही देना चाहिए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...