कुलदीप सिंह पठानिया के विधानसभा अध्यक्ष बनने पर भटियात में आतिशबाजी, युवाओं ने लगाए नारे

--Advertisement--

Image

सिहुंता – अनिल संबियाल

भटियात विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुलदीप सिंह पठानिया को विधानसभा का अध्यक्ष बनाए जाने पर भटियात की जनता में खुशी की लहर छा गई है। इस खुशी के मौके पर युवाओं ने अपने क्षेत्र में आतिशबाजी के साथ कुलदीप सिंह पठानिया के समर्थन में जमकर नारे भी लगाए।

चम्बा जिले के लोग अपने इस विधायक से उम्मीद लगाए हुए हैं कि जिले में भाजपा के कार्यकाल के दौरान जो अधूरे काम बचे हुए हैं, उनको नए विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया प्राथमिकता के तौर पर अवश्य पूरा करेंगे। कुलदीप सिंह पठानिया चौथी बार जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं।

भटियात से चुनाव जीते कुलदीप सिंह पठानिया पिछली कांग्रेस सरकार में प्रदूषण बोर्ड के चेयरमैन बने थे। हालांकि उस दौरान वे चुनाव हार गए थे लेकिन उनकी वरिष्ठता को देखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने उन्हें बोर्ड का चेयरमैन बनाया था।

कुलदीप सिंह पठानिया 1985 में पहली बार कांग्रेस से विधायक बने। दूसरी बार 2003 में आजाद चुनाव लड़कर विधानसभा पहुंचे। तीसरी बार 2007 और 2022 में चौथी बार विधायक निर्वाचित हुए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...