कुर्सी पर बैठे ही उड़ गए महिला कर्मचारी के प्राण पखेरू , जांच में जुटी

--Advertisement--

Image

ऊना, अमित शर्मा 

 

कहते है की जीवन को कोई पता नहीं कब साथ छोड़ दें और मौत और रिजक के बारे में कोई कुछ नहीं बता सकता की कहाँ का लिखा है ऐसा ही एक मामला ऊना जिला में सामने आया जहाँ एक महिला की कुर्सी पर बैठे बैठे मौत हो गई।

 

जानकारी के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में एक सरकारी कार्यालय में कुर्सी पर बैठे हुए ही एक महिला कर्मचारी के प्राण पखेरूउड़ हो गए। बताते है कि ऊना जिला में जल शक्ति विभाग डिवीजन नंबर-1 के कार्यालय में तैनात महिला कर्मचारी की कुर्सी पर बैठे हुए ही मौत हो गई।

 

मृतक महिला की पहचान हरोली उपमंडल के दौलतपुर गांव निवासी 54 वर्षीय कुंता मनकोटिया पत्नी राजेंद्र कुमार के रूप में हुई है। पुलिस में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी तक की जांच में पुलिस ने कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों और अधिकारियों के भी बयान दर्ज किए हैं।

 

महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्यालय में लिए गए बयानों में पाया गया है कि क्लर्क के पद पर तैनात कुंता मनकोटिया रोजमर्रा की तरह अपनी सीट पर बैठे काम कर रही थी।

 

इसी दौरान अपनी सीट पर बैठे हुए ही वे बेसुध हो गई। जब आसपास के कर्मचारियों ने उन्हें आवाज लगाई तो उन्होंने कोई उत्तर नहीं दिया। सहयोगी कर्मचारियों ने तत्काल उन्हें रीजनल अस्पताल ले आए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

 

डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि जल शक्ति विभाग के कार्यालय में वाटर वर्क्स क्लर्क के पद पर तैनात 54 वर्षीय महिला की सीट पर बैठे हुए ही अचानक मृत्यु हो गई। मृत्यु के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद हो पाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...