किसानों बागवानो की भी सोचे जयराम सरकार।

--Advertisement--

Image

चम्बा, भूषण गुरुंग

आम आदमी पार्टी प्रदेश प्रवक्ता सलीम मुहम्मद ने सरकार को अपने बयान मैं कहा करोना वायरस से किसान और बागबान पहले से ही परेशान है और दूसरी तरफ बारिश और तूफान से किसानों की फसलें तबाह हो चुकी है।चम्बा जिला में बारिश है कि रुकने का नाम ही नहीं ले रही है बार-बार हो रही बारिश,तेज हवाओं और ओलावृष्टि की वजह से जहां किसान दुखी है वहीं अब बागवानों को भी चिंता सताने लगी है।

तेज हवाओं और ओलावृष्टि की वजह से वागवानों के बगीचों में भी अब इसका असर देखने को मिल रहा है। चंबा जिला की बात करें तो यहां पर आडु,खुमानी,प्लम,सेव इन सभी की पैदावार को इन तेज हवाओं ओलावृष्टि से नुकसान पहुंच रहा है। तेज हवाओं और ओलावृष्टि की वजह से कच्चे फल ही पेड़ों से झडना शुरू हो चुके हैं जिसकी वजह से किसान काफी परेशान दिख रहे हैं। इस बार सेव के पौधों को चिलिंग आवर भी पूरे नहीं हुए थे रही सही कसर अब यह तेज हवाएं और ओलावृष्टि कर रही है। अगर इसी तरह से तेज हवाएं और ओलावृष्टि होती रही इस बार किसानों की तरह वागवानों को भी नुकसान झेलना पड़ सकता है।

वही ओलावृष्टि और तेज हवाओं की वजह से उनके फलदार पौधों को नुकसान हो रहा है उन्होंने बताया कि तेज हवाओं से सारा फल पेड़ों से गिर रहा है। आम आदमी पार्टी हिमाचल सरकार से मांग करती है किसानों व भगवानों को उचित मुआवजा दिया जाए ताकि किसान आर्थिक तंगी से उबर सकें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...