किसानों की आर्थिकी सुदृढ़ करने के लिए जिला बिलासपुर में 21 बिक्रय केन्द्रों के माध्यम से करवाया जा रहा बीज मुहैया

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, सुभाष चंदेल

वैश्विक महामारी कोरोना के कारण कोरोना कफ्र्यू के दौरान किसानों को कठिनाई का सामना न करना पड़े इसके लिए कृषि विभाग जिला में किसानों को हर सम्भव खरीफ का बीज उपलब्ध करवा रहा है। कृषि विभाग वैश्विक महामारी कोरोना के दौरान जिला बिलासपुर के किसानों की आय को दोगुना करने तथा उनकी आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए प्रयासरत है।

कृषि विभाग बिलासपुर द्वारा खरीफ के बीज जिसमें मक्की का शंक्कर बीज 1800 क्विंटल, चरी का बीज 1550 क्विंटल, बाजरा 675 क्विंटल तथा धान का शंक्कर बीज 3 क्विंटल बीजाई शुरू होने से पूर्व है प्राधिकृत कृषि बिक्रय केन्द्रों में पहुंचा दिया गया था।

कृषि विभाग के अधिकारी कोविड-19 नियमों की अनुपालना करते हुए जिला बिलासपुर में 21 बिक्रय केन्द्रों के माध्यम से 50 प्रतिशत अनुदान पर किसानों को बीज मुहैया करवा रहे है ताकि किसान समय पर इन बीजों की बीजाई कर सके। इसके साथ ही विभागीय अधिकारी किसानों के कल्यार्थ चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं तथा नई तकनीको की भी जानकारी प्रदान कर रहे है ताकि किसान इन योजनाओं का लाभ उठा सके।

उप निदेशक कृषि डाॅ. कुलदीप पटियाल ने बताया कि विभागीय अधिकारी किसानों के खेतों से मृदा नमूनें भी एकत्रित करके प्रशिक्षण कर रहे है ताकि किसानों को आगामी फसल की बीजाई हेतु इसके बारे में जानकारी मिल सके।
उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त कृषि मंत्रालय भारत सरकार के अधिकारियों द्वारा वीडियो काॅन्फ्रेसिंग के माध्यम से कृषि विभाग के अधिकारियों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के कार्यन्वयन की विस्तृत जानकारी दी गई है ताकि किसानों तक इस योजना की सही जानकारी पहंुच सके और किसान इस योजना का लाभ उठा सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...