किसानों का सहारा पंडतुहल कुहल को जल्दी चालू कर दिया जाएगा- कपूर

--Advertisement--

Image

देहरा, शीतल शर्मा

जल शक्ति विभाग के अंतर्गत पंडतुहल कुहल जो भरमात,बनुरी, टांडा, राजपुर पट्टी,खयाँपट, बोदल,मनियाडा के किसानों के खेत में खलियानों से जुड़ी हुई है। लेकिन पिछले 2 वर्षों से कुहल में पानी नहीं है।

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने पंडतुहल कुहल के प्रारंभिक छोर में विभाग के अधिकारी सहित नगर निगम पार्षद श्रीमती संतोष अकेला पार्षद श्रीमती मोनिका शर्मा, भरमात से नगर निगम प्रत्याशी रही श्रीमती ओमा देवी तथा टांडा बाढ़ से रहे भाजपा प्रत्याशी श्री त्रिलोक चंद सहित भाजपा के अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ दौरा किया।

 

इस मौके पर कपूर ने बताया कि वास्तव में लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्माणाधीन आभा खड्ड पर बन रहे पुल के कारण जल शक्ति विभाग की कुहल क्षतिग्रस्त हो गई है लेकिन दोनों विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत के बाद संबंधित क्षेत्र के किसानों को यह आश्वस्त किया गया है कि शीघ्र ही पंडतुहल कुहल को चालू कर दिया जाएगा जिससे क्षेत्र के हजारों किसानों को लाभ होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...