किराए के मकान में रह रही नर्स के ढाई लाख के गहने चोरी

--Advertisement--

Image

नूरपुर – देवांश राजपूत

पुलिस थाना नूरपुर के तहत चौगान मैदान के पास किराये के कमरे में रह रही एक नर्स के कमरे से चोर ढाई लाख के गहने उड़ा ले गए। दिनदहाड़े हुई से चोरी की वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पुलिस थाना नूरपुर के तहत रीता कुमारी पत्नी विपिन कुमार निवासी गांव परिहार डाकघर द्रड्डा तहसील व जिला चंबा नूरपुर चौगान में किराये के मकान में रह रही है। रीता सिविल अस्पताल नूरपुर में नर्स के पद पर कार्यरत है, जबकि उसका पति खैरियां में दवाइयों की दुकान करता है।

शिकायतकर्ता के अनुसार जब वह सिविल अस्पताल नूरपुर से ड्यूटी करके अपने क्वार्टर में वापस आई तो मुख्य दरवाजे और अंदर अलमारी का ताला टूटा हुआ पाया। वहीं अलमारी रखे पांच तोले सोने के गहने गायब थे।

पुलिस थाना नूरपुर थाना के प्रभारी जसवाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हवा के साथ नाचते फूल, अंबर को चूमती चोटियां, AC भी फेल, हिमाचल आकर यहां न घूमे, तो ट्रिप बेकार

हिमखबर डेस्क पर्यटन नगरी डलहौज़ी के समीप डैनकुंड इन दिनों प्रकृति...

पालमपुर से चोरी हुई कार हमीरपुर में बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिला के पालमपुर से चोरी हुई कार...

हिमाचल की तरक्की में भागीदार बनेगा नॉर्वे, CM सुक्खू ने निवेश के लिए आमंत्रित की कंपनियां

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि...

शिमला ग्रीष्मोत्सव: मालरोड पर महानाटी में एक साथ झूमीं 320 महिलाएं, नशा मुक्ति का दिया संदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एतिहासिक रिज...