काव्य वर्षा ने फेसबुक लाईव के बहुचर्चित व लोकप्रिय कार्यक्रम ‘नमस्ते भारत विद चंद्रकांता’ में शिरकत की

--Advertisement--

Image

भलाड, शिबू ठाकुर

हिमाचल प्रदेश की चर्चित लेखिका व गीतकार काव्य वर्षा व तेजी से उभर रहे निर्देशक अभिनेता व गायक एकलव्य सेन ने फेसबुक लाईव के बहुचर्चित व लोकप्रिय कार्यक्रम ‘नमस्ते भारत विद चंद्रकांता’ में शिरकत की।

‘नमस्ते भारत’ कार्यक्रम की सूत्रधार लेखिका, संपादक और प्रस्तोता चंद्रकांता हैं। चंद्रकांता से बातचीत में दरकाटी की काव्य वर्षा ने अपनी लेखन यात्रा व स्क्रीनप्ले राइटर के सफर के बारे में विस्तार से बात की।

 

नूरपुर के एकलव्य सेन ने भी अपनी अभिनय यात्रा, रंगमंच, हिमाचल सिनेमा व शॉर्ट फिल्मों के बारे में अपना अनुभव साझा किया। काव्य वर्षा और एकलव्य सेन ने ‘दी पिलो’, ‘कोरोना vs लाइफ’ और ‘ओ जाने जा’ गीत के लिए साथ मिलकर काम किया है। शॉर्ट फिल्म ‘दी पिलो’ को बेंगलुरु शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल में स्पेशल ज्यूरी अवार्ड से भी नवाजा जा चुका है।

‘नमस्ते भारत’ कार्यक्रम में समाज, संस्कृति, लोक कला, साहित्य और सिनेमा से संबंधित व्यक्तियों के साथ सार्थक संवाद किया जाता है। कोरोनकाल में विविध विषयों पर मोटिवेशनल सीरीज भी इसके तहत प्रस्तुत की गई हैं। ‘नमस्ते भारत’ में भागीदारी के लिए दर्शक www.facebook.com/chandrakanta.writer लिंक से जुड़ सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...