काली माता मंदिर में टेक्सी चालको द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

ककीरा के घारी नामक स्थान में काली माता मंदिर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बकलोह क्षेत्र के सभी टेक्सी चालको के द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

यह भंडारा काफी सालों से चलता आ रहा है। माता में लोगो को काफी श्रद्धा है। इस लिये यह पर लोगो की मदत से टैक्सी चालकों के द्वारा यहाँ हर साल मई के महीने में भंडारे का आयोजन किया जाता है।

गौर हो कि जो भी गाड़िया यहाँ से होकर गुजरती है। वो लोग इस मंदिर में ज़रूर नतमस्तक होकर गुजरते है। बरसात के दिनों में इस जगह में काफी पत्थर गिरते है परंतु माता की दया से आज दिन तक इस जगह में कोई भी घटना घटित नही हुई। ये सभी माता रानी की दयाऔर कृपा है।

जब इस रोड का निर्माण हुआ था तभी से ये माता यहाँ पर विराज मान है। आज भी माँ के चरणों से जल प्रभाह होती है। जो आज भी उसी तरह से बहती है। इस जल को पीने से सभी लोगो को लाभ मिलता है।

आज सुबह ककीरा बकलोह कुमलाड़ी और तुनुहट्टी के सभी टैक्सी चालकों के द्वारा सुबह पंडित विनोद शर्मा की अगुवाई में मंदिर परिसर में हवन पूजन किया गया।

उसके बाद माता के मंदिर झंडा रोहन करने के बाद स्थानीय लोगो के द्वारा भजन कीर्तन किया गया औऱ उसके बाद माँ काली को भोग लगाने के बाद कंजक पूजन किया गया उसके बाद 12 बजे से शाम 4 बजे तक लोगो को भंडारा खुलाया गया।

ये रहे उपस्थित

जिसमें ककीरा क्षेत्र के आसपास के गॉव बकलोह, कालूगंज, भेकड विडिगी, तलारा, देवीगाऊ, बधाली, मिहाल, कुमलाड़ी, घटासनी, चिलामा, भरमाला औऱ तुनुहट्टी गॉव के सैकड़ो लोगो ने भंडारे का आनन्द लिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रार्थना सभा में छात्रा और छात्र को थप्पड़ मारने का आरोप, सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य पर केस दर्ज

हिमखबर डेस्क शिमला जिले के एक सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय...

कसौली में सात फेरों का खौफनाक अंत, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर मार डाला पति, शव झाडिय़ों में फेंका

हिमखबर डेस्क सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र में रिश्तों...

हिमाचल में एक और छात्र ने की आत्महत्या, मानसिक और शारीरिक प्रताडऩा से टूट गया नौवीं का स्टूडेंट

हिमखबर डेस्क खुंडिया थाना क्षेत्र के गांव ठम्बा के 14 वर्षीय...