कार सेवा दल संस्था की और से वबिखि देवी को एक माह का राशन दिया गया

--Advertisement--

Image

कुल्लू, मनदीप सिंह

जिला कुल्लू में में कार सेवा दल निरंतर दीन दुखियों की मदद कर रहा है। कोरोना कर्फ्यु के दौरान कारसेवादल ने जरूरतमंदों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। जिसमे अभी तक सैंकड़ों लोगो की मदद की जा चुकी है।

हेल्पलाइन नंबर पर ही रायसन की जया देवी ने अपनी माता और बहन की दयनीय स्थिति का दुखड़ा सुनाया और कार सेवा दल से मदद की गुहार लगाई। कारसेवा संस्था के पदाधिकारियों ने रायसन बिहार में जाकर विधवा वबिखि देवी की दयनीय स्थिति का निरीक्षण किया और पाया कि बिखी देवी अपनी बेटी के साथ रहती है. उसके पति की 2 साल पहले मृत्यु हो चुकी थी और उसके बाद तो जैसे उस पर दुखों का पहाड़ ही टूट पड़ा।

पति की मृत्यु को दो बरस हो जाने के बाद भी बिखि देवी को विधवा पैंशन का लाभ नहीं मिला। वही उसके मकान की हालत भी ठीक नहीं है। जब भी बारिश होती है तो पानी मकान के अंदर आ जाता है। विधवा की तीन बेटियां हैं और तीनों बेटियों की शादी हो गई थी लेकिन उसमें से एक बेटी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और वह अपनी माता के साथ ही रहने लगी।

वही बिखि देवी की बेटी जया देवी ने कारसेवा को जानकारी दी और संस्था की और से विधवा विखी देवी को एक माह का राशन दिया गया। वही बिखि देवी की बेटी जया कारसेवा से मदद पाकर बहुत खुश हुयी और कहा कि उन्होंने कार सेवा दल संस्था से मदद की मांग की थी और संस्था द्वारा उनकी माता को 1 महीने का राशन व आगे भी मदद का भरोसा दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बिजली उपभोक्ताओं पर नया बोझ, बिलों में 33.8 पैसे प्रति यूनिट फ्यूल चार्ज लागू

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग शुल्क और उपकर चुका...

देवस्थल पराशर बना पार्टी स्पॉट, मंदिर के पास शराब की बोतलों के ढेर

हिमाचल के प्रसिद्घ पर्यटन स्थल पराशर में सरनाहुली पर्व...