कार सवार से अवैध हथियार बरामद; नालागढ़ में चैकिंग के दौरान एक गिरफ्तार, दूसरा गाड़ी लेकर फरार

--Advertisement--

नालागढ़ – रजनीश ठाकुर

आपराधियों का गढ़ बनते जा रहे औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में पुलिस ने एक युवक को अवैध हथियार सहित धर दबोचने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के हवाले से एक पिस्टल, दो मैग्जीन व दस जिंदा कारतूस बरामद किए है।

पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ आर्मस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है, जबकि धर पकड़ के दौरान फरार हुए दूसरे युवक की तलाश में छापामारी की जा रही है। पुलिस आरोपी से हथियार रखने के पीछे की वजह और यह असलाह कहां से लिया इसे लेकर पूछताछ कर रही है।

पुलिस चौकी दभोटा के कर्मियों ने मंगलवार रात गशत के दौरान भोगपुर गांव में झिडीवाला लिंक रोड पर संदिग्ध हालातों में घूम रही एक बिना नंबर प्लेट की एक गाड़ी को चैक करने के लिए रोका, गाड़ी में दो लोग बैठे थे, जिसमें से एक ने भागने की कोशिश की जिसे पुलिस ने पीछा कर धर दबोचा जबकि गाड़ी चालक किंदा गाड़ी समेत भागने में कामयाब रहा।

पुलिस ने हत्थे चढ़े मनजोत सिहं पुत्र जसपाल सिहं निवासी गांव सेरी नालागढ़ की तलाशी ली तो उसके हवाले से एक अवैध पिस्टल दो मैग्जीन जिसमें दो जिंदा कारतूस लोड थे बरामद किए है। मनजोत सिंह पिस्टल का लाइसेंस व वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका है।

डीएसपी बद्दी के बोल 

डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने अवैध हथियार समेत धरे गए युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

15 जून को हिमाचल प्रदेश में होगा मेगा मॉक ड्रिल, कांगड़ा के उपमंडलों में 12 घंटे चलेगा अभ्यास

धर्मशाला, 13 जून - हिमखबर डेस्क आपदा प्रबंधन की तैयारियों...

असम के जोरहाट एयरबेस पर बड़ा हादसा, वायुसेना का AN-32 विमान क्रैश, पांच जवान शहीद

हिमखबर डेस्क भारतीय वायु सेना का AN-32 विमान असम के...