कार पर गिरा सूखा पेड़, एक की मौत दो घायल

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

हिमाचल के चंबा जिला में चलती कार पर एक पेड़ के अचानक गिर जाने के कारण हुए हादसे में एक युवक की मौत हो गई है, जबकि दो अन्य घायल हुए हैं। कार पर अचानक से पेड़ गिर जाने के कारण चालक ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी श्रद्धालुओं से भरे कैंटर से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी में सवार तीनों लोगों को कटर की मदद से गाड़ी को काट कर बाहर निकाला गया।

हादसा नंगल-श्री आनंदपुर साहिब मुख्य मार्ग पर स्थित भानुपली के समीप हुआ है। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही नंगल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार चंबा के तीन युवक भानुपली-बिलासपुर रेल मार्ग के निर्माण कार्य में जुटी कंपनी में कर्मचारी के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। बताया जा रहा है कि जब यह तीनों एक बोलेरो गाड़ी में सवार होकर श्रीआनंदपुर साहिब की ओर जा रहे थे। इसी बीच मार्ग में अचनाक से सूखे पेड़ का हिस्सा गाड़ी के आगे आ गिरा, जिसके चलते चालक ने गाड़ी पर से अपना नियंत्रण खो दिया और गाड़ी नंगल की ओर जा रहे श्रद्धालुओं से भरे कैंटर से जा टकराई।

हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी की खिड़कियों को कटर की सहायता से काटकर उसमें सवार लोगों को बाहर निकाला गया। इस हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति की पहचान 32 वर्षीय अशरफ भट्ट निवासी चंबा के तौर पर हुई है। जबकि इस हादसे में घायल हुए दो व्यक्तियों की पहचान संजय ठाकुर व विमेश निवासी चंबा के रूप में हुई है।

इस हादसे में कैंटर में सवार श्रद्धालुओं को मामूली चोटें ही आईं हैं। इस हादसे की पुष्टि थाना प्रभारी पवन चैधरी ने की है। नंगल पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...