कार ने कुचला सड़क क्रॉस कर रहा राहगीर, मौत

--Advertisement--

कार ने कुचला सड़क क्रॉस कर रहा राहगीर, मौत

ऊना – अमित शर्मा

जिला थाना के तहत लोअर बसाल से एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। जहां सड़क क्रॉस कर रहे राहगीर को कार ने टक्कर मार दी और हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई है।

मृतक की पहचान गुरमीत चन्द पुत्र तीर्थ राम निवासी लोअर बसाल के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक गुरमीत चंद निवासी लोअर बसाल सोमवार रात्रि सडक़ किनारे स्थित दुकान से सामान लेने आ रहा था। इसी दौरान वापिस लौटते समय अंब की ओर से आ रही कार ने उसे टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलने के बाद 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और उपचार के लिए उसे क्षेत्रीय अस्पताल लेकर गई, जहां गुरमीत चंद की मौत हो गई।

एएसपी संजीव भाटिया के बोल

एएसपी संजीव भाटिया ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नवोदय में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 31 तक

हिमख़बर डेस्क  जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी के शैक्षणिक सत्र 2027-28...

एंटी चिट्टा जागरूकता फुटबॉल प्रतियोगिता

एंटी चिट्टा जागरूकता फुटबॉल प्रतियोगिता, चिट्टा मुक्त मंडी –...

प्रार्थना सभा में छात्रा और छात्र को थप्पड़ मारने का आरोप, सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य पर केस दर्ज

हिमखबर डेस्क शिमला जिले के एक सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय...