कार को पास देते वक्त खाई में लुढक़ी जेसीबी; एक की मौके पर ही मौत, दो जख्मी

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

जिला शिमला के उपमंडल चौपाल के सरांह में एक जेसीबी दूसरे वाहन को पास देते समय लुढक़ कर नाले में जा गिरी। जेसीबी में तीन युवक सवार थे, जिनमे से एक की जेसीबी के नीचे दबने से मौत हो गई व दो अन्य घायल हो गए ।

जेसीबी के नीचे दबे युवक के शव को दूसरी जेसीबी की सहायता शुक्रवार सुबह निकला गया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए चौपाल अस्पताल लाया गया है, जबकि घायल युवकों का इलाज भी चौपाल अस्पताल में चल रहा है।

तीनों युवक जिला ऊना के हरोली व बंगाणा क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। एसडीपीओ चौपाल राज कुमार ने मामले की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...