कार की टक्कर से बाइक चालक की मौत

--Advertisement--

कार की टक्कर से बाइक चालक की मौत

ऊना – अमित शर्मा

अंब बाजार स्थित एसबीआई बैंक के समीप कार की टक्कर से बाइक चालक की मौत हो गई, जबकि उसके साथी को कोई गंभीर चोटें नहीं आईं।  मृतक की पहचान बाबू राम पुत्र साधू राम निवासी आठवां तहसील, अंब के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक वीरवार सुबह बाबू राम निवासी आठवां अपने साथी के साथ बाजार से गुजर रहा था। इसी दौरान उनकी बाइक एक कार  के साथ टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर गए। हादसे में बाबू राम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथी को मामूली चोटें आईं।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी हरोली वसुधा सुद ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों के हवाले कर दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...