कांता कॉलेज में B.Ed सत्र 2021- 2023 का हुआ शुभारंभ

--Advertisement--

Image

ज्वाली- अनिल छांगू

कांता कॉलेज ऑफ एजुकेशन चलवाड़ा में दिनांक 23/12/2021 दिन वीरवार को B.Ed के नए सत्र का शुभारंभ किया गया।

इस शुभ अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में सेवा निवृत अध्यापक श्री सुदर्शन शर्मा व कांता कॉलेज के चेयरमैन ठाकुर कुलतार सिंह (गोल्डी) व ठाकुर शुभकरण सिंह जी, कॉलेज की प्राचार्या शिवानी मेहरा, समस्त शिक्षक वर्ग व गैर शिक्षक वर्ग मौजूद रहा ।

मुख्यातिथि, कॉलेज चेयरमैन व कॉलेज प्राचार्य द्वारा विद्या की देवी मां सरस्वती के सम्मुख द्वीप प्रज्वलित करके सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।

सर्वप्रथम कॉलेज प्राचार्य सुश्री शिवानी मेहरा द्वारा कॉलेज परिचय दिया गया व कॉलेज की उपलब्धियों के बारे में नए बीएड प्रशिक्षुओं को अवगत करवाया गया।

कार्यक्रम में B.Ed प्रशिक्षु वर्ग द्वारा रंगा रंग प्रस्तुतियां दी गई जिसमें पहाड़ी नाटी, पंजाबी भांगड़ा, हरयाणवी नृत्य तथा बॉलीवुड नृत्य शामिल रहा ।

मुख्यातिथि द्वारा बी एड प्रशिक्षुओं को अध्यापक प्रशिक्षण में प्रवेश करने के लिए हार्दिक बधाई दी गई उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

अंत में कॉलेज के चेयरमैन ठाकुर कुलतार सिंह गोल्डी व ठाकुर शुभकरण सिंह द्वारा B.Ed प्रशिक्षओं को पाठ्यक्रम के साथ-साथ सह पाठयक्रम गतिविधियों में बढ़-चढ़ भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम का अंत राष्ट्रगान के साथ किया गया जिसमें मुख्यातिथि व समस्त कांता परिवार उपस्थित रहा ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...