कांता कॉलेज में मनाया गया राष्ट्रीय हिंदी दिवस

--Advertisement--

Image

ज्वाली- माध्वी पंडित

कांता कॉलेज ऑफ एजुकेशन (चलवाड़ा) में 14 सितंबर को हिंदी दिवस के सुअवसर पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमें महाविद्यालय के बी.एड. प्रशिक्षुओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया । वाद विवाद का विषय था, ‘क्या हिंदुस्तान में हिंदी दिवस मनाने से सच में हिंदी भाषा की पहचान बड़ी है?’ विषय के पक्ष में सपना,प्रतिनिधि, दीपिका व रीना ने, जबकि इस विषय के विपक्ष में विवेक, निशांत, प्रीतिका व आदर्श ने अपने विचार प्रस्तुत किए ।

इसके अतिरिक्त बी. एड. के अन्य प्रशिक्षुओं ने भी इस विषय के पक्ष और विपक्ष में अपने विचार साझा किए। अंत में कॉलेज की प्राचार्य ने कहा कि हिंदी भाषा अनेकता में एकता को स्थापित करने की सूत्रधार है। यह राष्ट्रप्रेम को विकसित करने का सशक्त माध्यम है।हमे हिंदी भाषा पर गर्व करना चाहिए। हिंदी भाषा हिन्दुस्तान का मान सम्मान और गौरव है।

14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाए जाने का उद्देश्य यही है कि हमें यह स्मरण रहे कि हमें अपनी राष्ट्रभाषा हिंदी के इस मान सम्मान को बनाए रखना है और इसमें वृद्धि भी करनी है। इस अवसर पर कॉलेज का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...