कांगड़ा में 8 जून को मेधावियों को मिलेंगे लैपटॉप

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

लंबे अंतराल के बाद आखिरकार मेधावियों को 8 जून को लैपटॉप मिलेंगे। शिक्षा विभाग इसकी तैयारियों में जुट गया है। जिला कांगड़ा में करीब ऐसे 10 कार्यक्रम स्थल बनाए गए हैं, जहां पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इन केंद्रों में मंत्री व विधायक शामिल होंगे व मेधावियों को लैपटॉप प्रदान किए जाएंगे। यह लैपटॉप धर्मशाला से इन केंद्रों की ओर भेज दिए गए हैं। बकायदा उपनिदेशक उच्च शिक्षा कांगड़ा रेखा कपूर ने बनाए गए इन केंद्रों के प्रभारियों से बातचीत की है।

बातचीत में इन प्रभारियों को कार्यक्रम के सफलता पूर्वक संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले काफी समय से मेधावियों को लैपटॉप नहीं मिल पाए हैं। शैक्षणिक सत्र 2018-19 व 2019-20 के तहत जिला कांगड़ा के  दसवीं व 12वीं के करीब 3307 मेधावी लैपटॉप प्राप्त करेंगे।

मेधावियों को आधुनिक तकनीक वाले लैपटॉप दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का मंडी में कार्यक्रम प्रस्तावित है। वर्चुअली माध्यम से कार्यक्रम से जुड़ा जाएगा तथा लैपटॉप आवंटन प्रक्रिया करीब सुबह 11 बजे शुरु हो जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...