कांगड़ा जिला में वरिष्ठ नागरिकों को दिए स्वस्थ रहने के टिप्स: डीसी

--Advertisement--

Image

जिला में 38 जगहों पर हेल्थ चेक अप कैंप भी किए आयोजित, सेवा सप्ताह के तहत 23 सितंबर तक आयोजित किए जाएंगे कार्यक्रम

धर्मशाला, 17 सितंबर- राजीव जस्वाल

कांगड़ा जिला में शुक्रवार को वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ जांच के साथ सेवा सप्ताह का शुभारंभ किया गया। जिला भर में करीब 38 जगहों पर वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ जांच के लिए शिविर आयोजित किए गए इसके साथ ही प्रातः योग इत्यादि के सत्र भी आयोजित किए गए हैं।

यह जानकारी देते हुए उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने बताया कि कांगड़ा जिला के धर्मशाला लायंस क्लब, भवारना, मरूं, चढ़ियार, दोहाबा, नगरोटा के दुराणा, सीएचसी रे, सुल्याली, ज्वालामुखी, हरनोटा,सथाना, सीएचसी कुठेड़, हलेरकलां, धमेटा, कोटला, जयसिंहपुर, सीएचसी मझीण,राजल, खुंडियां, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज्वाली, जसवां, पीएचसी नुरपुर, थुरल, बच्चबई, गोपालपुर, पठियार, हरिपुर, रैहन, बडूखर, लंबागांव, महाकाल, बीड़ में वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य चेकअप के लिए विशेष शिविर आयोजित किए गए जिसमें ब्लड शूगर, बीपी इत्यादि के टेस्ट भी किए गए इसके साथ ही वरिष्ठ नागरिकों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए भी आवश्यक टिप्स दिए गए। वरिष्ठ नागरिकों के योगा के विशेष सत्र भी आयोजित किए गए हैं।

उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि सेवा सप्ताह के तहत 23 सितंबर तक वरिष्ठ नागरिकों के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे इसमें सभी की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने बताया कि 18 सितंबर को बढ़ती उम्र का उल्लास दिवस के रूप में आयोजित किया जाएगा जिसमें तहसील स्तर पर कविता पाठ, गीत संगीत तथा नृत्य पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे इसके साथ ही जीवन के खुशहाल पलों के बारे में भी विस्तार से चर्चा की जाएगी।

उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि सेवा सप्ताह के सफल आयोजन के लिए स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, भाषा एवं कला संस्कृति विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं ताकि वरिष्ठ नागरिकों के जीवन को खुशहाल बनाया जा सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...