कांगड़ा अस्पताल में हंगामा कर स्टाफ के साथ अभद्र व्यवहार करने पर मामला दर्ज:

--Advertisement--

Image

कांगड़ा, राजीव जसवाल 

सिविल अस्पताल कांगड़ा में एक कोरोना पॉजिटिव आए मरीज ने हंगामा कर ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों व अन्य स्टाफ के साथ खूब दुर्व्यवहार किया।

हंगामा करने वाला व्यक्ति सरकारी कर्मचारी बताया जा रहा है उक्त व्यक्ति ने फ़्लू ओ.पी.डी. में तैनात डॉक्टर, नर्स व सेंपल लेने वाले कर्मियों के साथ बदसलूकी की व उसके साथ गाली गलौज भी किया। जिस पर अस्पताल प्रबंधन ने इस व्यक्ति के खिलाफ पुलिस में शिकायत कर दी है व उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही अम्ल में लाने कि मांग की है।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार पिछले कल एक व्यक्ति कोरोना की जांच करवाने के लिए अस्पताल में आया था।जिसका सेंपल लेने के बाद उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी जिसकी जानकारी उक्त व्यक्ति को दे दी गई थी। जिसके बाद वह व्यक्ति अस्पताल से चला गया था। परन्तु उस व्यक्ति ने घर जाने की बजाए टांडा जाकर पुन: अपना टेस्ट करवाया जहां उसकी रिपोर्ट नेगेटिव बताई गई।

इसके उपरांत वह व्यक्ति दोबारा कांगड़ा अस्पताल आया जहां पर उसने तैनात स्टाफ के साथ काफी अभद्र व्यवहार करते हुए अस्पताल परिसर में काफी हंगामा किया। जिस पर अस्पताल प्रबंधन ने मामले की शिकायत पुलिस थाना कांगड़ा में दी।

जिसके उपरांत पुलिस टीम ने अस्पताल के स्टाफ के ब्यान कलमबद्ध किए व आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शिमला मनीषा हत्याकांड: शूटर गिरफ्तार, लेकिन साजिशकर्ता अब भी पुलिस की पकड़ से दूर; 11 दिन बाद पहेली अनसुलझी

हिमखबर डेस्क  सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल के गेट पर संचालिका...

शाहपुर के पुहाड़ा पुल के नीचे व्यक्ति का शव मिलने पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने जताया शोक

शाहपुर, 25 जून - नितीश पठानियां  शाहपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र...

भाजपा नेता प्रणव शर्मा के नेतृत्व में शाहपुर में युवाओं ने थामा भाजपा का दामन

शाहपुर, 25 जून - नितीश पठानियां  शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की...

द्रोणाचार्य महाविद्यालय रैत में आपदा प्रबंधन पर विशेष व्याख्यान, छात्रों को दिए सुरक्षा के गुर

शाहपूर- नितीश पठानियां  द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आपदा प्रबंधन...