कांग्रेस सांसद ने कहा-शादियों में हों 50 बाराती और 11 पकवान, बने कानून! लोकसभा स्पीकर ने दिया बढ़िया जवाब?

--Advertisement--

Image

नेशनल डेस्क दिल्ली- नवीन गुलेरिया

कांग्रेस सांसद जसबीर सिंह गिल ने बुधवार को लोकसभा में केंद्र सरकार से आग्रह किया कि शादियों में अधिकतम 50 बाराती और 11 पकवान की बाध्यता सुनिश्चित करने के लिए कानून बनाया जाए।

उन्होंने सदन में शून्यकाल के दौरान यह मांग उठाई। गिल ने कहा कि हमारे देश में शादियों में बहुत खर्च होता है, बहुत सारे लोग बुलाए जाते हैं और कई तरह के पकवान बनते हैं।

उन्होंने सरकार से आग्रह किया, ‘‘अब कानून बनाना चाहिए कि शादियों में 50 से ज्यादा बाराती नहीं हों, लड़की वालों की तरफ से भी 50 से ज्यादा लोग नहीं हों और 11 से ज्यादा व्यंजन नहीं हों।” गिल ने कहा कि पड़ोसी देश में पाकिस्तान में ऐसा कानून बना है और यहां भी यह कानून बनाने की जरूरत है।

इस पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा, ‘‘यह कानून से नहीं, बल्कि अपनी इच्छा शक्ति से होगा। सांसद खुद ऐसा करने लग जाएं तो पूरा देश भी ऐसा कर लेगा।”

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...