कांग्रेस मीटिंग में महिलाओं का हजूम बदलाव की तरफ इशारा – चन्द्र कुमार

--Advertisement--

Image

ज्वाली- अनिल छांगु

ज्वाली कांग्रेस की मीटिंगों में महिलाओं का भारी उत्साह परिवर्तन की तरफ इशारा कर रहा है। यह बात प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री चौधरी चन्द्र कुमार ने विश्रामगृह जवाली में कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में परिवर्तन की लहर चल पड़ी है तथा यह रैली भाजपा के तंबू को उखाड़ फेंकेगी।

चौधरी चन्द्र कुमार ने कहा कि रसोईगैस सिलेंडर का दाम 1000 रुपए के आंकड़े को छू रहा है तथा पेट्रोल के दाम भी 100 रुपए तक पहुंच गया है जिसके चलते रोजमर्रा की हर खाद्य सामग्री सहित अन्य वस्तुओं के दाम पर असर पड़ा है। उन्होंने कहा कि बढ़ते दामों व डिपुओं के राशन में हो रही कटौती से हर कोई त्रस्त है। जनता की आवाज सुनने वाला कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का है।

चौधरी चन्द्र कुमार ने सुलह के पूर्व विधायक जगजीवन पाल के साथ की गई बदतमीजी को लेकर नाराजगी जताई तथा इसकी जांच की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार तानाशाही कर रही है तथा जगजीवन पाल के साथ भी तानाशाही सरकार ने बदतमीजी की है जिसको सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम जगजीवन पाल के साथ खड़े हैं तथा इसकी जांच करवाकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करवाएंगे।

इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष चैन सिंह, महासचिव संसार सिंह संसारी, कोषाध्यक्ष सुरिंदर छिंदा, कांग्रेस सेवादल जीका महासचिव गुरचरण सिंह, सचिव जगदेव सिंह सनोरिया, विवेक ठाकुर, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिलाध्यक्ष मनमोहन सिंह, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष देस राज, प्यारे लाल, शशि कुमार, बलवान सिंह, कर्ण मेहरा, विनय चौधरी, सौरभ चौधरी इत्यादि मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...