कांग्रेस ने हमीरपुर सीट से पूर्व मंत्री के बेटे को उतारा, आखिरी समय पर उम्मीदवार घोषित

--Advertisement--

Image

शिमला, 25 अक्टूबर – नितिश पठानियां

लंबी जद्दोजहद व मंथन के बाद आखिरकार कांग्रेस ने हमीरपुर सदर सीट पर अपने प्रत्याशी की घोषणा की है। नामांकन पत्र दाखिल से चंद घंटे पहले कांग्रेस इस सीट पर डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा को तय कर पाई है।

विधानसभा चुनाव के लिए आज नामांकन पत्र भरने का आखिरी दिन है। बता दें कि हमीरपुर से उम्मीदवार बनाए गए डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर हैं। वह पूर्व मंत्री रणजीत सिंह वर्मा के बेटे हैं। डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा एक समाजसेवी के रूप में हमीरपुर में अपनी खास पहचान बना चुके हैं।
हमीरपुर सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार को लेकर पार्टी में घमासान मचा रहा। कांग्रेस के चार नेताओं में टिकट को लेकर जंग चली। इनमें सुक्खू कैम्प से सुनील शर्मा के अलावा पूर्व विधायक अनिता वर्मा, कुलदीप पठानिया और आशीष शर्मा रेस में थे। कांग्रेस के टिकट लेकर उलझन में फंसे आशीष शर्मा आजाद प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं।

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रचार प्रसार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू का हमीरपुर गृह जिला है और वह अपने समर्थक सुनील शर्मा को टिकट दिलवाना चाहते हैं। लेकिन सहमति नहीं बन पाने की वजह से डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा को उम्मीदवार बनाया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हवा के साथ नाचते फूल, अंबर को चूमती चोटियां, AC भी फेल, हिमाचल आकर यहां न घूमे, तो ट्रिप बेकार

हिमखबर डेस्क पर्यटन नगरी डलहौज़ी के समीप डैनकुंड इन दिनों प्रकृति...

पालमपुर से चोरी हुई कार हमीरपुर में बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिला के पालमपुर से चोरी हुई कार...

हिमाचल की तरक्की में भागीदार बनेगा नॉर्वे, CM सुक्खू ने निवेश के लिए आमंत्रित की कंपनियां

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि...

शिमला ग्रीष्मोत्सव: मालरोड पर महानाटी में एक साथ झूमीं 320 महिलाएं, नशा मुक्ति का दिया संदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एतिहासिक रिज...