कांग्रेस और भाजपा समर्थकों में चले लात घूंसे, एक घायल ,दोनों ने एक-दूसरे पर लगाए आरोप

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

हिमाचल विधानसभा चुनाव को लेकर जहां राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारक दिन-रात पसीना बहा रहे हैं, वहीं पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच लड़ाई झगड़े के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा घटना जिला चंबा के कैंथली क्षेत्र की है, जहां कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। खूब मारपीट और गाली गलौज हुई।

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, भाजपा कार्यकर्ता प्रीतम ने कैंथली क्षेत्र के नरेश कुमार और विनोद कुमार पर मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। वह दोनों कांग्रेस समर्थक है। प्रीतम ने कुछ समय पहले ही भाजपा ज्वाइन की और इस बात पर चर्चा के दौरान आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। बताया जा रहा है कि मारपीट में प्रीतम बुरी तरह घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज कांगड़ा रेफर कर दिया गया।

वहीं पुलिस ने नरेश कुमार तथा विनोद कुमार के खिलाफ आईपीसी की धारा 341, 323, 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है। भाजपा नेताओं का कहना है कि कांग्रेस निम्न स्तर की राजनीति पर उतर आई है और इसी प्रकार की घटनाओं को अंजाम देकर लोगों से वोट मांग रही है।

भाजपा प्रत्याशी विक्रम जरयाल ने कहा कि भट्टियात मे लंबे समय तक कांग्रेस की सत्ता के दौरान ऐसी हरकतों को झेला है, इसलिए लोग इस बार भाजपा की विकास और सुशासन की नीति को समर्थन दे रहे हैं। इससे कांग्रेस पार्टी बौखला कर मारपीट और गुंडागर्दी पर उतर आई है।

कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप पठानिया ने कहा कि लोकतंत्र में हर मतदाता को अपनी पसंद से वोट करने का अधिकार है तथा जोर जबरदस्ती तथा दबाव डालकर अपने पक्ष में वोट डलवाना इस अधिकार का हनन है। कुलदीप पठानिया ने मामले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की संलिप्तता से इनकार किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डोली के सफर में बेटी की भूख का सहारा थे कलीरे, आज भी समेटे हैं मां-बाप का अथाह प्यार

शाहपुर - नितिश पठानियां भारतीय विवाह केवल दो इनसानों का...

शाहपुर कॉलेज को मिली B.Voc हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म की सौगात, अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं

शाहपुर - नितिश पठानियां शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के...