कांगड़ा : 27 वर्षीय युवक ने पंखे से फंदा लगा दी जान, 1 माह पहले हुई थी शादी

--Advertisement--

देहरा – शिव गुलेरिया 

उपमंडल देहरा के अंतर्गत हरिपुर के नजदीक ग्राम पंचायत झकलेड़ में एक युवक ने आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत झकलेड़ के 27 वर्षीय रोहित कुमार पुत्र विजयपाल ने अपने घर के कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

बताया जा रहा है कि 1 माह पहले ही युवक की शादी हुई थी।सूचना मिलते ही उप प्रधान रणजीत सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी देहरा अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की तफ़्तीश कर रही है। उन्होंने कहा कि शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...

काँगड़ा में सिक्यूरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजर के 150 पदों के लिए साक्षात्कार 6 से 10 जुलाई तक

हिमखबर डेस्क क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने सूचित किया...

वन विभाग में रखे जाएंगे रिटायर्ड नायब तहसीलदार, कानूनगो-पटवारी, आवेदन 20 तक

हिमखबर डेस्क वन वृत्त हमीरपुर में वन भूमि के सर्वे,...