कांगड़ा: सुराणी पंचायत सचिव ने फंदा लगा दी जान

--Advertisement--

Image

कांगड़ा – राजीव जसबाल

कांगड़ा जिले के खुंडियां थाना की मझीन चौकी के तहत बल्लवागडू मझीन निवासी विनोद ने घर के नजदीक रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। विनोद कुमार सुराणी पंचायत में बतौर सचिव तैनात था।

मौके पर पहुंची पुलिस ने स्वजन के बयान कलमबद्ध कर शव को पोस्टमार्टम के लिए देहरा अस्पताल भेज दिया है। मृतक के पास कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है।

इसके अलावा स्वजन ने भी यह बात स्पष्ट की है कि न तो घर में कोई परेशानी थी और न ही आसपास या किसी अन्य से कोई विवाद था। ऐसे में उन्होंने आत्महत्या क्यों की है इसके बारे में अभी तक किसी को जानकारी नहीं है।

वहीं मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि एसपी कांगड़ा डा. खुशहाल शर्मा ने की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...