कांगड़ा में 2 जगहों पर चिट्टे के साथ 2 गिरफ्तार, ड्रग्स मनी भी बरामद

--Advertisement--

नूरपुर – स्वर्ण राणा

कांगड़ा जिले में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। जिले में 2 अलग-अलग जगहों पर चिट्टे के साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं एक आरोपी से ड्रग्स मनी भी बरामद हुई है।

जानकारी के अनुसार पहले मामले में पुलिस थाना फतेहपुर के अंतर्गत रियाली में नाकाबन्दी के दौरान नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही अमल में लाई गई है। जिसमें फरमान अली पुत्र बशीर अहमद निवासी गांव जीवांचल डा0 धमियां पिंड, तहसील मुकेरियां, जिला होशियारपुर पंजाब के कब्जे से 10.85 ग्राम हैरोइन चिट्टा बरामद करी गई है। जिस पर उपरोक्त व्यक्ति को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ अभियोग अधीन धारा 21,25-65-85 ND&PS Act. पंजीकृत किया गया है ।

पुलिस थाना डमटाल के अधीन भदरोया में नाकाबन्दी के दौरान नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही अमल में लाई गई है। जिसमें अशोक कुमार पुत्र जोगिंदर पाल निवासी गांव व डा0 गन्ना पिंड, तहसील फिल्लौर, जिला जालंधर पंजाब के कब्जे से 261 ग्राम हैरोइन चिट्टा व ड्रग मनी 52,000/- रु० बरामद करी गई है, जिस पर उपरोक्त व्यक्ति को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ अभियोग अधीन धारा 21-65-85 ND&PS Act. पंजीकृत किया गया है ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

काँगड़ा में दर्दनाक हादसा, मशीन में हाथ फंसने से पेपर मिल कर्मचारी की मौत, मचा हड़कंप

हिमखबर डेस्क संसारपुर टैरेस औद्योगिक क्षेत्र स्थित जसर पेपर मिल...

मंत्री के दौरे से पहले खुली PWD की नींद: गड्ढों को मिट्टी और पत्थरों से भरा, जनता में भारी रोष

हिमखबर डेस्क सोलन-सुबाथु मार्ग पर एक बार फिर लोक निर्माण...

हिमाचल के खिलाडिय़ों को सम्मान, शिक्षा मंत्री ने पोर्टमोर में नवाजे 125 पदक विजेता

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार खेलों के विकास, खिलाडिय़ों को बेहतर...