कांगड़ा में प्लास्टिक बैग फ्री दिवस पर चलाया जागरूकता अभियान

--Advertisement--

Image

हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड धर्मशाला के सौजन्य से कांगड़ा के नगर परिषद कार्यालय में शनिवार को प्लास्टिक बैग फ्री दिवस पर सिंगल यूज प्लास्टिक से पर्यावरण को होने नुकसान के बारे में जागरूकता अभियान चलाया गया। बैठक में नगर परिषद के पदाधिकारियों तथा दुकानदारों को जागरूक किया।

काँगड़ा, राजीव जस्वाल

 

हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड धर्मशाला के सौजन्य से कांगड़ा के नगर परिषद कार्यालय में शनिवार को प्लास्टिक बैग फ्री दिवस पर सिंगल यूज प्लास्टिक से पर्यावरण को होने वाले नुकसान के बारे में जागरूकता अभियान चलाया गया।

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहायक पर्यावरण अभियंता वरुण गुप्ता ने सिंगल प्लास्टिक यूज से पर्यावरण को होने वाले नुकसान पर विस्तार से चर्चा करते हुए बैठक में मौजूद नगर परिषद के पदाधिकारियों तथा दुकानदारों को जागरूक किया।

 

इस जागरूकता अभियान के दौरान विभिन्न नगर परिषदों कांगड़ा, बैजनाथ, ज्वालामुखी, देहरा, नगरोटा बंगवा, शाहपुर, नुरपूर तथा पालमपुर निगम के पदाधिकारियो व पार्षदों सहित शहर के व्यापारी मौजूद थे। वरुण गुप्ता ने कहा कि प्लास्टिक को सड़ने अथवा खत्म होने में 100 से 500 साल लगते हैं। इसलिये प्लास्टिक को खुले स्थानों या नदी नालों में फैंकने की बजाय घर पर ही इसका सदुपयोग किया जा सकता है। सिंगल यूज प्लास्टिक जिसमें दूध, चिप्स के खाली पैक्ट, पार्टी कप, प्लास्टिक रैपर, स्ट्रा तथा पैकिंग प्लास्टिक को ठोस पैक करके ईंटे तैयार की जा सकती हैं।

 

उन्होंने आगे कहा कि प्लास्टिक जलाना स्वास्थ्य के बेहद खतरनाक साबित होता है जोकि समाज के लिए अच्छा नहीं है। उन्होंने बैठक में उपस्थित व्यापारियों को जूट बैग और पेपर बैग के इस्तेमाल के लिए प्रेरित किया। उन्होंने व्यापारियों को आगाह करते हुए कहा कि प्रतिबंधित पॉलीथीन की अवैध बिक्री करने वालों का चालान करने के लिये नगर परिषद सहित सभी विभाग अधिकृत है।

 

प्रतिबंधित पॉलीथीन की बिक्री करने वालो पर वजन की दर से पांच सौ से पच्चीस हजार तक के जुर्माने का प्रावधान है। खुले में अथवा नालों में कुड़ा फैंकने पर एक हजार से पांच हजार तक चालान किया जा सकता है। उन्होंने लोगो को घर के कूड़े को घर में गड्ढा खोद कर खाद बनाने के लिये प्रोत्साहित किया।

 

इस अवसर पर कांगड़ा नप की अध्यक्षा रेणू शर्मा,उपाध्यक्ष राज कुमारी, ईओ चमन कपूर, अशोक शर्मा, प्रेम सागर, सौरभ चौधरी, नरेन्द्र त्रेहण, रमेश महेशी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...